लड़कियां फेसबुक पर दोस्तों से काफी जल्दी घुल मिल जाती है। कुछ दिनों में ही ये दोस्ती प्यार में बदल जाती है। वे कई बार तो फेसबुक फ्रेंड से मिलने होटल तक में पहुंच जाती है। जिसके बाद उनके साथ रेप जैसे कांड हो जाते हैं। इन घटनाओं में अधिकांश टीनएजर्स फंसते हैं।
इस वीडियो में एक लड़का अपनी फेसबुक फ्रेंड को मिलने के लिए होटल के कमरे में बुलाता है। महज 4 हफ्ते की दोस्ती में लड़की लड़के से मिलने पंहुच जाती है। इस दौरान लड़की को नहीं पता होता है कि बाथरूम में कोई और भी है, तभी अचानक से बाथरूम से दो लोग मंकी कैप पहनकर निकल आते हैं। लड़का अलग खड़ा रहता है और वे लोग उस लड़की को पकड़कर बेड पर बैठाते हैं।
वहीं दो लोगों द्वारा पकड़े जाने पर वह लड़की रोने चिल्लाने लगती है। ऐसे में थोड़ी देर बाद जब वे लोग अपना चेहरा दिखाते हैं तो लड़की शॉक्ड हो जाती है।
मंकी कैप में उसके मम्मी पापा थे। वे उसे समझाते हैं कि उनकी जगह पर होटल में कोई और भी हो सकता था। वो लोग उसके साथ कुछ भी गलत कर सकते थे। पैरेंट्स का कहना था कि उन्होंने उसे चेक करने के लिए ही अपने फ्रेंड के बेटे को लगाया था। उन्हें यकीन नहीं था कि उनकी बेटी इस तरह से उस लड़के से मिलने पहुंच जाएगी। इसके बाद वह अपनी बेटी को भी समझाते हैं। यह बच्चों के साथ पैरेंट्स को भी देखना चाहिए और अवेयर होना चाहिए।
Out Of Topic Show Konversi KodeHide Konversi Kode Show EmoticonHide Emoticon