क्यों हुआ था ब्रेकअप?
देश सबसे बड़ा कॉमेडी शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” 8 साल से लोगों को हँसा रहा है। इस शो को हम सब पसन्द करते हैं। हम जिन किरदारों को टीवी पर देखते हैं उनके बारे में हम सिर्फ इतना ही जानते हैं की वो सब “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” शो में एक्टिंग करते हैं। पर हम उनकी निजी ज़िन्दगी बारे में नही जानते।इस शो में बबिता जी का किरदार निभा रही मुनमुन दत्ता बॉलीवुड के एक एक्टर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। लेकिन रिलेशनशिप ज्यादा नही चला और ब्रेकअप हो गया।

मुनमुन को बबिता का रोल जेठा लाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी ने दिलवाया। दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता एक साथ पहले ज़ी टीवी पर प्रसारित शो “हम सब बराती” में काम कर चुके थे। जब “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” शो के लिए कास्टिंग की जा रही थी तो दिलीप जोशी नें ही बबिता के किरदार के लिए मुनमुन का नाम आगे रखा।

मुनमुन ने बताया की वे शुरू से ही इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहती थीं जब वें मुंबई आईं तो उनके पास कोई काम नहीं था और वह मुंबई में किसी को नहीं जानती थी। फिर मुनमुन को “हम सब बाराती” शो के लिए मौका मिला। दिलीप जोशी और मुनमुन ने इस शो में एक साथ काम किया जिस कारन दोनों एक दूसरे को जानने लगे। मुनमुन ने मीडिया के सामने कहा की “बबिता के रोल के लिए दिलीप जोशी नें ही उनकी सिफारिश की थी और वह इस एहसान को पूरी ज़िन्दगी नहीं भूलेंगी”

मुनमुन दत्ता बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली के साथ रिलेशनशिप में थीं। साल 2008 में दोनों ने एक डेट करना शुरू किया। और 2008 में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

अरमान कोहली और मुनमुन दत्ता के ब्रेकअप एक अहम वजह थी अरमान का गुस्सा। सिर्फ ये ही नही वैलेंटाइन डे पर अरमान कोहली ने मुनमुन दत्ता की पिटाई भी कर दी थी। ये सब बातें टीवी एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने कैमरें के सामने बोली हैं। उन्होंने ये भी कहा की अरमान मुनमुन के साथ हमेशा गलत बर्ताव करता था और उनके साथ हमेशा गलत तरीके से पेश आता था।

डॉली बिंद्रा ने बताया की एक दिन मुनमुन दुत्ता अरमान कोहली के घर से चिल्लाते हुए बाहर निकली तो उन्होंने और उनके पति कैजाद ने उन दोनों समझाने की कोशिश की। और सुनने में आया की ये सब होने के बाद मुनमुन दत्ता नें अरमान कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई। पुलिस ने इस पर एक्शन भी लिया गया और अरमान इस मामले में दोषी भी पाए गए और उन पर जुर्माना भी लगा। इस बात का मुनमुन पर काफी असर पड़ा और उन्होंने ब्रेकअप करना ही सही समझा।

मुनमुन दत्ता बाकि एक्ट्रेसेस के मुकाबले सबसे ज्यादा कमाई करती हैं। वे हर वर्ष करीब २ करोड़ रूपये कमाती हैं। मुनमुन दत्ता से जब किसी रिपोर्टर ने शादी का सवाल किया तो मुनमुन ने कहा “रिश्ते और शादी में कमिटमेंट और समय की जरूरत होती है और उनके पास इतना समय नहीं है, मैं पूरी दुनिया घूमना चाहती हूँ और फ़िल्में करना चाहती हूँ फिर शादी के बारे में सोचूंगीं।

मुनमुन दत्ता को ये बात बिल्कुल नहीं पसन्द की कोई साथी कलाकार उन्हें टच करे। उन्हें शुरू से ये पसन्द नहीं था की उनके पति अय्यर का किरदार निभा रहे तनुज महाशब्दे सीरियल में उनके पति का रोल करें।होली जैसे एपिसोड से उन्हें इस बात के लिए दूर रखा गया की वे नहीं चाहतीं थी की कोई उन्हें टच करे।

Out Of Topic Show Konversi KodeHide Konversi Kode Show EmoticonHide Emoticon