धोनी और मेरा रिश्ता एक दाग की तरह है ..
चेन्नई बेस्ड एक्ट्रेस लक्ष्मी राय ने उम्मीद जताई है कि फिल्म ‘एमस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनका जिक्र नहीं होगा। चूंकि यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है तो लक्ष्मी राय और धोनी के अफेयर के किस्से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बता दें कि एक जमाने में धोनी और लक्ष्मी के इश्क की काफी खबरें आई थीं। 2008 में आईपीएल के दौरान लक्ष्मी और धोनी की डेटिंग की खबरें भी उड़ी थीं।

लक्ष्मी के मुताबिक, मैं हैरान हूं कि लोग बेवजह मेरे अतीत को लेकर बात कर रहे हैं, जबकि मैं और धोनी दोनों ही अब काफी आगे बढ़ चुके हैं। हालांकि फिर भी ऐसा लगता है कि कुछ लोग अब भी वहीं अटके हुए हैं, जबकि इस बात को बीते हुए 8 साल हो चुके हैं। लक्ष्मी के मुताबिक ‘मैं तब टीम की ब्रांड एम्बेसेडर थीं।

चूंकि वो टीम का हिस्सा थे इसलिए हम करीब सालभर से भी कम वक्त तक साथ रहे थे। हमने ना तो कभी एक-दूसरे के लिए किसी तरह का कमिटमेंट किया और ना ही कभी शादी के बारे में सोचा। इसलिए मुझे समझ नहीं आ रहा कि लोग अब भी इस बारे में क्यों बात कर रहे हैं। धोनी की इस फिल्म में उनकी पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा का जिक्र है। बता दें कि धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के समय भी लक्ष्मी और धोनी के रोमांस की खबरें सामने आई थीं।

कुछ साल पहले एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए लक्ष्मी राय ने बताया था, “आज इतना वक्त बीत गया, मगर जब भी धोनी का जिक्र आता है, तो मेरा नाम लिया जाता है।” आज भी हमारे रोमांस की अफवाहें उड़ाई जाती हैं। उन्हें इस तरह की अटकलों से नफरत है। मुझे यकीन हो चला है कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग की तरह हो गया है, जो आसानी से नहीं जाएगा। धोनी के बाद भी मेरे तीन-चार लोगों के साथ रिश्ते रहे। मगर उस पर किसी ने शायद ही ध्यान दिया।

धोनी के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए लक्ष्मी ने बताया था- “मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानती थी। पर ये नहीं कह सकती कि क्या इसे किसी रिश्ते का नाम दिया जा सकता था। हम अब भी एक-दूसरे की इज्जत करते हैं। वे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। हमारी कहानी तो वहीं खत्म हो गई। मैं भी अब एक्टिंग पर फोकस कर रही हूं।








Out Of Topic Show Konversi KodeHide Konversi Kode Show EmoticonHide Emoticon